बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एक शाम शहीदों के नाम

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने 14 अगस्त को कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में एक शाम शहीदों के नाम रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रांची कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, वानकी महाविद्यालय और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालय परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बीएयू के शिक्षकों डॉ अरुण कुमार तिवारी, डॉ नीरज कुमार तथा डॉ नंदनी कुमारी ने भी अपने सुमधुर स्वर में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस के समन्वयक डॉ बीके झा ने किया।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इसके पूर्व विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से कुलपति डॉ एसी दुबे के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा भी निकली। यह प्रेक्षागृह तक गई। यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj