
- उपायुक्त ने दिया पर्यवेक्षिका की सोनाहातू परियोजना में प्रतिनियुक्ति का आदेश
रांची। रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका सुश्री अंजना दास के विरूद्ध अवैध वसूली की प्राप्त शिकायत पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कार्रवाई की। उपायुक्त ने वस्तुस्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल महिला पर्यवेक्षिका की सोनाहातु परियोजना में प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया।
इससे पहले अवैध वसूली करने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका सुश्री अंजना दास से कारण पृच्छा की गयी थी, जो कि असंतोषप्रद पाया गया। साथ ही, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर से स्पष्ट मन्तव्य के साथ मांगा गया प्रतिवेदन भी निर्धारित् अवधि तक प्राप्त नहीं हुआ।
महिला पर्यवेक्षिका पर लगाए गए आरोप संदेहास्पद प्रतीत होने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर को पत्र प्राप्ति के 12 घंटे के अन्दर स्पष्ट मन्तव्य के साथ जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश उपायुक्त ने दिया है। सीडीपीओ, रांची सदर को तत्काल प्रभाव से संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को अविलंब प्रतिनियुक्त परियोजना में योगदान के लिए विरमित करने का आदेश भी दिया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj