रांची। जेसीआई रांची और पासा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लालपुर स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में 10 अगस्त, 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लोगों ने 14 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्राउड डोनर का सर्टिफिकेट, नाश्ता का पैकेट एवं फ्रेश जूस दिया गया। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। मौके पर भगवान महावीर आई हॉस्पिटल बरियातु द्वारा 90 लोगों का आई चेकअप किया गया।
संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि हमारा जीवन हमारे नसों में दौड़ रहा है। रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं। कार्यक्रम संचालक अंकित मोदी एवं अंकित अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को जब इसकी जरूरत पड़ती है, तब यह बात महसूस होती है कि रक्तदान कितना महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास आगे भी रक्तदान शिविर लगाने का रहेगा।
इस शिविर को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अभिषेक केडिया, रोहित जैन, अंकित मोदी, रोहित दयानी, अग्निश मित्रा व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। इस शिविर का संचालन अंकित अग्रवाल एवं अंकित मोदी, सह संचालन सृजन हेतमसरिया एवं अग्निश मित्रा ने किया। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj