घर बैठे आप भी यहां देख सकते हैं रथ यात्रा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। रथ यात्रा आज यानी 7 जुलाई को है। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में भी इसका भव्‍य आयोजन हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए राज्‍यभर के लोग आ रहे हैं। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसमें शिरकत करेंगे।

इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की यात्रा दो दिन 7  और 8 जुलाई को निकाली जाएगी। ज्योतिषी के अनुसार इस साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की तिथियां घट गई हैं, जिससे की यात्रा से पहले की जाने वाली पूजा 7 जुलाई की शाम तक होगी।

जानकारों का कहना है कि रथ यात्रा की तिथि बदली नहीं जा सकती इसीलिए 7 जुलाई को श्रृंगार और नेत्र उत्सव के बाद रथ यात्रा से जुड़ी पूजा शुरू होगी।

बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा दो दिन निकलने जा रही है। 53 साल पहले 1971 में भी ऐसा ही हुआ था, जब तिथियां घटने से रथ यात्रा में देरी हुई थी और शाम को रथ खींचे गए थे।

दस दिनों तक चलने वाले रथ यात्रा मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है। काफी लोग दूरी या भीड़ की वजह से इस आयोजन को नहीं देख पाते हैं। ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे रथ यात्रा का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

लोग Jhargov.tv पर दोपहर 1 बजे से महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा देख सकते हैं। इसके अतिरिक्‍त YouTube के इस लिंक https://youtube.com/live/iPKUpbK9i6Q?feature=share पर भी प्रसारण किया जाएगा। लोग Jhargov.tv के YouTube, Facebook, Twitter, App सभी जगह एक साथ प्रसारण देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT