वी कलाकार कम्युनिटी ने तनाव मुक्ति के लिए किया आउटडोर पेंटिंग का अध्यन

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। वी कलाकार कम्युनिटी ने तनावमुक्ति और आउटडोर पेंटिंग अध्ययन का आयोजन साकची के जुबली पार्क में किया। इसमें कई कलाकारों ने भाग लेकर खुली हवा में कला की खोज के महत्वपूर्ण पहलू को जाना।

कलाकारों ने अपने कैनवास पर जुबली पार्क के सुंदर दृश्य को उकेरा। यह अभ्यास कलाकारों को तनाव से मुक्त रहने और प्रकृति, प्रकाश और स्थान के साथ एक अनोखे तरीके से जुड़ने की अनुमति देता है।

वी कलाकार कम्युनिटी के संस्थापक सौरभ प्रामाणिक ने बताया कि कलाकार अक्सर पाते हैं कि बाहर काम करने से उनके अवलोकन कौशल में वृद्धि होता है। उनके काम में सहजता को बढ़ावा मिलता है। प्रकृति से स्वतंत्रता और जुड़ाव की भावना मिलती है।

इस अभ्यास में चांडिल से सौरभ प्रामाणिक, नीमडीह से तपन सिंह सरदार, चाकुलिया से सौमित्र कुमार महतो, जमशेदपुर से ऋतुराज, नेहा क्षत्रिय और रिया दास आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT