सतर्कता विभाग ने शुरू किया सीसीएल की खदानों में विशेष निरीक्षण अभियान

झारखंड
Spread the love

  • सीवीओ पंकज कुमार ने किया उरीमारी की खदानों का निरीक्षण

रांची। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया के तत्वावधान एवं सीवीओ पकंज कुमार के नेतृत्व में सीसीएल के सतर्कता विभाग ने खदानों में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसमें संचालन विभाग के सहयोग कर रहा है। यह अभियान 4 जुलाई को शुरू हुई। अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

अभियान के दूसरे दिन सीसीएल सीवीओ पंकज कुमार ने सतर्कता अधिकारियों की एक टीम के साथ बरका-सयाल क्षेत्र की उरीमारी खदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान निवारक सतर्कता बढ़ाने के आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसके तहत सीसीएल के 10 कमांड क्षेत्रों की 12 खदानों में निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें विशेष टीमें किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की पहचान करने और उसे सुधारने का गहन निरीक्षण करेंगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खदानों के भीतर अनाधिकृत प्रवेश और निकास की जांच करना है। इस निवारक कदम से कोयला संसाधनों की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सीसीएल के महत्वपूर्ण संसाधन एवं संपत्तियों की सुरक्षा होगी।

सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि यह निरीक्षण अभियान से सतर्कता बढ़ाने के साथ ही हमारी संपत्तियों को अनाधिकृत/अवैध गतिविधियों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ज्ञात हो कि अनाधिकृत प्रवेश और निकास बिंदुओं की निगरानी के लिए सीसीएल की विभिन्न खदानों में ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। सभी कर्मियों को सतर्कता के प्रति जागरूक करने के लिए सतर्कता विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान संचालित करता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT