गोस्सनर कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन, लगाए गए पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) और वृक्षित फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम 6 जुलाई को आयोजित किया गया। कॉलेज के एनएसएस की संयोजक डॉ अनिता अंजू खेस और सह संयोजक डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा के निर्देशन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर प्रो इंचार्ज ईलानी पूर्ति ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता जरूरी है। यह वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है। महाविद्यालय की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों को पेड़ पौधों के गुणों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे पेड़ पौधों का इस्तेमाल और उनके महत्व को समझ सके।

वृक्षित फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम ने कहा कि हमारी संस्‍था पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता साथ ही सभी को स्वच्छ प्रकृति से जोड़ने के लिए यह काम करती है। आज के वन महोत्सव में चंपा, पीपल, अनार, नींबू, नीम सहित कई औषधीय गुणों से भरपूर 70 से अधिक पौधे लगाये गये।

डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा ने बताया कि एनएसएस द्वारा वन महोत्सव के तहत पौध रोपण और विभागों में पर्यावरण जागरुकता अभियान भी चलाया गया। वहां विद्यार्थियों को प्रकृति की अहमियत भी बताई गई। आने वाले दिनों में पर्यावरण जागरुकता अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय शासी निकाय के सदस्य बिशप डॉ मार्शल केरकेट्टा,  ईश्वर दत्त कंडूलना, महाविद्यालय के सचिव डॉ सुमन लुगुन, बर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, प्रो आशा रानी केरकेट्टा, प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, डॉ अब्दुल बासित, वृक्षित फाउंडेशन की उपाध्यक्ष पारुल, संयोजक निशांत दास, राधिका, रोशनी, जगजीत, आर्या, आकाश, पूजा, निशा, अनल, अदिति सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT