कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं से मिली केंद्रीय मंत्री

झारखंड
Spread the love

  • पठन पाठन समेत विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की

गिरिडीह। कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्‍नापूर्णा देवी शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मंत्री का अंगवस्त्र एवं पौध देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मंत्री ने विद्यालयों की बच्चियों से मुलाकात कर उनके पठन पाठन समेत विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया। मंत्री द्वारा पौधरोपण भी किया गया। उन्‍होंने लोगों से पौधरोपण करने की अपील की। कहा कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत जिले के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT