रांची। पिठोरिया स्थित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने आम, कटहल और अमरूद के पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की गई। मौके पर छात्रों के बीच आम, कटहल और अमरूद का 512 पौधा वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति ने घोषणा की कि जो छात्र पालन-पोषण कर पौधा बचा लेंगे, उन्हें आंतरिक मूल्यांकन में अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। अभिभावकों ने प्रबंध समिति के इस निर्णय का स्वागत किया है। पौधरोपण कार्यक्रम में पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, प्रधानाध्यापक विजय पांडे और सभी शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT