विक्की कुमार
गुमला। चैनपुर प्रखंड से सटे टिंगटांगर गांव में ऐतिहासिक रथ मेले का आयोजन रविवार को किया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति एवं विकास की कामना की। श्रद्धालुओं ने मेला परिसर स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की।
पूजा के लिए अहले सुबह ही मंदिर के कपाट खोल दिए गये थे। मंदिर के मुख्य पुजारी रामाकांत त्रिपाठी ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया। मेला में मिठाई, श्रृंगार, खिलौने, फल सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थी। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
पूजा के बाद शाम 5.40 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ में बैठकर मौसी बाड़ी तक पहुंचाया गया। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी थी। वहीं सुरक्षा को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट थी।
चैनपुर एसडीपीओ अमिता लकड़ा, थाना प्रभारी अजय यादव, एएसआई मदन शर्मा सहित पुलिस के जवान मंदिर परिसर में तैनात थे। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष बिलासदेव नायक, अजय नाग, मदन सिंह, बिलाश बड़ाईक, संजय भगत, दशरथ भगत, राजकुमार नायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT