प्रदर्शनी से युवाओं में देशप्रेम की भावना विकसित होगी : डॉ अजीत कुमार सिन्हा

झारखंड
Spread the love

  • पूरे परिवार के साथ देखें प्रदर्शनी : अखिल कुमार मिश्रा
  • सीबीसी रांची की डोरंडा कॉलेज में दो दिनी चित्र प्रदर्शनी

रांची। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रांची ने डोरंडा कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर की। इसके उपरांत सभी को शॉल, मोमेंटो, पौधा एवं प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड से संबंधित पुस्तक दि‍या गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

दुर्लभ तस्‍वीरों से सीख लें

मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन का मकसद युवाओं में देश प्रेम की भावना विकसित करनी है। युवा कल के भविष्य हैं, जिनके कंधों पर देश की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत आजादी के 100वें साल में होगा। विकसित राष्ट्र बन चुका होगा। युवाओं को देश का इतिहास, संस्कृति और परंपरा को जानने की जरूरत है। उन्होने सभी लोगों से प्रदर्शनी में लगी दुर्लभ तस्वीरों से सीख लेने की बात भी कही।

परिवार के साथ देखें प्रदर्शनी

केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पत्र सूचना कार्यालय, रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है। यहां लगाई गई प्रदर्शनी जानकारी से परिपूर्ण है। इसमें कारगिल युद्ध के महत्वर्पूण क्षणों को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पूरे परिवार के साथ प्रदर्शनी देखने आने की अपील को।

अपने देश से प्यार करेंगे

अतिथि के रूप में आमंत्रित मुख्य वन संरक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल युद्ध की शुरुआत में ही वे प्रशिक्षण पाने देहरादून गए थे। उन्होंने दुर्गम पहाड़ियों पर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और साहस को काफी करीब से भी देखा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों की सार्थकता तब सिद्ध होगी, जब हम अपने देश से प्यार करेंगे।

देश की तरक्की में योगदान दें

यूआईडीएआई के क्षेत्रीय निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि देश की सेवा कहीं भी रहकर की जा सकती है। अपना काम ईमानदारीपूर्वक करके देश की तरक्की में योगदान दें। उन्होंने आधार के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर किए जाने वाले प्रयासों की भी जानकारी दी।

सम्‍मान व्‍यक्‍त करने का अवसर

डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज का दिन कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने एवं उनके परिवारजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का पुनीत अवसर है। स्वहित और लोकहित से सर्वोपरित राष्ट्रहित होता है।

कर्तव्यों को याद करने का भी

संत जेवियर स्कूल, डोरंडा के प्रधानाचार्य फादर फूलदेव सोरेन ने कहा कि आज का दिन हमारे कर्तव्यों को याद करने का भी है। हम एक दूसरे का सम्मान करें साथ ही हर किसी की मदद करना भी हमारा नैतिक दायित्व होना चाहिए।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान ने विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। मंच संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पांडेय और धन्यवाद प्रो. मिथिलेश कुमार ने किया।

जवानों ने साझा की यादें

कार्यक्रम में मेजर एम जयंथ साथ पहुंचे। सूबेदार शंकर कुमार ने कारगिल की जंग के बारे में यादें साझा करते हुए कहा कि दुश्मन के आक्रमण के बाद स्थानीय नागरिकों ने जवानों की काफी मदद की। दुर्गम इलाका होने के बावजूद लोग उनके लिए खाना-पानी लेकर आते थे। सूबेदार शंकर कुमार ने सभी युवाओं से देशप्रेम और सेवा भावना रखने की बात कही।

आधार और इंडिया पोस्ट का स्टॉल

प्रदर्शनी स्थल के समीप आधार क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा आधार अपडेशन स्टॉल भी लगाया गया है। यहां लोग आधार में पता, नंबर आदि अपडेट करा सकते हैं। दूसरी ओर इंडिया पोस्ट द्वारा दुर्लभ डाक टिकटों से संबंधित मिनी प्रदर्शनी लगाई गई है।

पुरस्कृत किया जाएगा

गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति देने के साथ-साथ पारंपरिक तौर पर उनका अभिनंदन भी किया गया। आयोजन के समन्वय में केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची के शफीक आलम, खुर्शीद आलम, हृषिकेश पात्रा, ओमप्रकाश राय, हरि उरांव, श्रीमती जीएन मिंज, श्रीकांत मोदी, आकाश कुमार, सुश्री रेखा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह चित्र प्रदर्शनी 27 जुलाई तक चलेगी। इस मौके पर डोरंडा कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8