टाटा स्टील ने ‘बिलियन इंप्रेशन’ लोगों को किया समर्पित, जानें खूबी

झारखंड
Spread the love

  • भारत की विविधता और प्रत्येक व्यक्ति की अनूठी पहचान का प्रतीक है

रांची। टाटा स्टील ने रांची के लोगों को टाटा स्ट्रक्चरा के स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब से बनी एक नई कलाकृति ‘बिलियन इंप्रेशंस’ समर्पित की। रांची के भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में स्थापित इस संरचना का उद्घाटन 24 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन, राज्य सरकार और टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

‘बिलियन इंप्रेशंस’ को दो अंगूठे के निशानों के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो एक दूसरे को संतुलित करते हैं। यह हमारी उपलब्धियों और घटनाओं से मिली ‘अतीत की निशानियों’ को दर्शाने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है, जो ‘भविष्य के इंप्रेशन’ का समर्थन करता है। हमारे देश के युवाओं और अभिनव प्रयासों में मदद करता है। यह कालातीत कलाकृति हमारी विरासत से जुड़े रहने और उससे सीखने के महत्व को उजागर करती है क्योंकि हम एक उज्जवल कल की ओर बढ़ रहें हैं।

स्टील से बनी यह कलाकृति भारत की विविधता और प्रत्येक व्यक्ति की अनूठी पहचान का प्रतीक है। यह आकृति उन लोगों की यादगार निशान को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने अतीत को आकार दिया है, और उन लोगों से जुड़ती है जो भविष्य को आकार देंगे।

टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कहा, ‘टाटा स्टील को रांची के लोगों को ‘बिलियन इंप्रेशंस’ समर्पित करते हुए गर्व हो रहा है, जो टाटा स्ट्रक्चरा के स्टील सेक्शन से बनी एक अनूठी और विस्मयकारी कलाकृति है।  ‘बिलियन इंप्रेशंस’ अतीत, वर्तमान और भविष्य को सहजता से जोड़ता है, जो हमें याद दिलाता है कि कल का भारत हमारे विविध इतिहास और विरासत से निर्मित होगा। यह शहरी कलाकृति स्टील की असीम संभावनाओं की खोज करती है, और भारत के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’

सटीकता के साथ डिज़ाइन किए गए, टाटा स्ट्रक्चरा के वाईएसटी 355 स्टील सेक्शन इस स्मारकीय कलाकृति में जान डाल हैं, जो रांची के परिदृश्य में सहजता से घुलमिल जाती है। लगभग 16 टन वजन वाली यह संरचना 12.5 मीटर ऊंची है और इसका कुल आयाम 7.8 मीटर x 7 मीटर x 12.5 मीटर है।

‘बिलियन इंप्रेशंस’ टाटा स्ट्रक्चरा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइन प्रतियोगिता ‘नोशन्स ऑफ़ इंडिया’ के 2021 संस्करण की विजेता प्रविष्टि थी। प्रतियोगिता का पहला संस्करण 2006 में शुरू किया गया था।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT