फिरायालाल पब्लिक स्कूल में पुरस्‍कृत किए गए प्रतिभाशाली विद्यार्थी

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सत्र 2023-2024 के लिए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन 6 जुलाई को किया गया। इसमें सत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके सफल प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।

बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार सिंह  के तौर पर उपस्थित थे। स्निदेशक ऋतुल मुंजाल, प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सीनियर सेक्शन ईंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं भी इस अवसर के सहभागी बने।

कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के शैक्षणिक स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के साथ शत प्रतिशत उपस्थिति एवं सर्वाधिक अनुशासित विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में अक्षिता प्रसाद एवं सृष्टि अवस्थी को पुरस्कृत किया गया। इन दोनों को स्मृति चिन्ह्, प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि के रूप में दस-दस हजार दिए गए।

लगातार दो शैक्षणिक सत्र में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशिष्ट ‘टाई’ प्रदान किया गया। इनमें अशर रहमान 1 ए, एकाक्षी बाग 3 ए, शिवांश गुप्ता 4 ए, आर्यन प्रसाद 5 ए, सृजा मंडल 6 ए, सभ्यता सिन्हा 7 ए, अक्षिता प्रसाद 8 ए शामिल थे।

हाउसविंग के विजेताओं में सीनियर विंग में शांति हाउस को प्रथम पुरस्कार और जूनियर विंग में ज्ञान हाउस को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी सत्र के लिए दसवीं और बारहवीं बोर्ड में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें सत्यम कुमार, शिवम कुमार, अदिति गुप्ता, हर्ष राज इत्यादि प्रमुख थे।

प्राचार्य ने अपने अभिभाषण कहा कि आज के सम्मानित बच्चों में कोई न कोई अनोखा गुण है। ये उनके स्वर्णिम भविष्य के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को गौरवान्वित भी करेंगे।

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि छात्र जीवन में परिवेश का बहुत महत्व होता है। यह समय उनके समस्त जीवन का आधार होता है। अतः इनकी शैक्षणिक उपलब्धि के साथ-साथ पारिवारिक मूल्य, सामाजिक मूल्य एवं नैतिक मूल्यों का भी समावेश इनके व्यक्तित्व में होना चाहिए। कई बार बच्चों को लगता है कि वे अर्द्ध विकसित प्रदेश झारखंड से हैं, लेकिन यहां के बच्चों में अतुलनीय क्षमता है। वे देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम श्रेष्ठ पदों पर आसीन होकर दिखा रहे हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने सुमधुर संगीत और नृत्य से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT