गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में 3 अगस्त को विशेष कीर्तन समागम

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में 3 अगस्त विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया है। कीर्तन समागम की शुरुआत शाम 7.30 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल के शबद गायन से होगी। रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह शबद कीर्तन करेंगे।

इसके बाद रात 9.30 बजे से रात 11 बजे तक सिख पंथ की प्रसिद्ध बीबी रागी जत्था बीबी सिमरण कौर, लुधियाना वाली शबद गायन से साध संगत को निहाल करेंगी। रात 11 बजे अनंद साहिब के पाठ, अरदास एवं हुक्मनामा के साथ समागम की समाप्ति होगी।

गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि समाप्ति के उपरांत सत्संग सभा द्वारा साध संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। उन्होंने सभी सिख धर्मावलंबियों से समय पर दीवान में हाजरी भर कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8