श्रीराम टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज ने मनाया स्‍थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। श्रीराम टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जुलाई को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने अपने संबोधन में झारखंड से जुड़ी प्राकृतिक विविधता से लेकर भौगोलिक व भाषाई विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय के उन छात्रों को भी स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया, जिनका चयन झारखंड में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में हुआ है।

महाविद्यालय के सचिव विकास सिन्हा ने कॉलेज के सफर से रूबरू कराया। उन्होंने महाविद्यालय के क्रमिक विकास, स्थापना उद्देश्य एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। यह भी कहा कि स्थापना दिवस कॉलेज के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है।

महाविद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिन्हा ने मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार महतो को पुष्पगुच्छ, शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अंतर्गत सरस्वती वंदना, झारखंडी लोक नृत्य और बैलेंस डाइट एवं नशा मुक्ति पर आधारित दो नाटकों का मंचन किया गया।

इस अवसर पर संत जगत ज्ञान पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज राज, डीएवी आलोक के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, कॉलेज के डायरेक्टर राजीव रंजन सिन्हा, झारखंड चैंबर के महासचिव परेश गट्टानी, करमचंद भगत कॉलेज बेड़ो के प्रोफेसर इंद्र मोहन राय विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का मांदर की थाप पर महाविद्यालय सभागार तक लाया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरजीत सिंह ने किया। प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर् कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT