सीए फाइनल में श्रेयल और सीए इंटरमीडिएट में दिव्यांशा जैन रांची परीक्षा केंद्र से अव्वल

झारखंड
Spread the love

रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई, 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम 11 जुलाई को घोषित किए। अखिल भारतीय स्तर पर सीए फाइनल में परीक्षार्थियों में से दोनों ग्रुप में 19.88 प्रतिशत, ग्रुप – 1 में 27.35 प्रतिशत और ग्रुप – 2 में 36.35 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 

घोषित परीक्षाफल के अनुसार सीए फाइनल परीक्षा में नई दिल्‍ली के अक्षय शिवम मिश्रा ने 600 में से 500 अंक, नई दिल्‍ली की वर्षा अरोरा ने 480 अंक और मुंबई के किरण राजेंद्र सिंह मनराल और घिल्मन सालीम अंसारी ने 477 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सीए इंटरमीडिएट की घोषित परिणाम के अनुसार भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 600 अंकों में से 538 अंक, अकोला के युग सचिन करिया और भायंदर के यज्ञ ललित चांडक ने 526 अंक, नई दिल्‍ली के मानित सिंह भाटिया और मुंबई के हिरेश काशीररामका ने 519 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

अखिल भारतीय स्तर पर सीए इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों में से दोनों ग्रुप में 18.42 प्रतिशत, ग्रुप – 1 में 27.15 प्रतिशत और ग्रुप – 2 में 18.28 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

रांची परीक्षा केंद्र से फाइनल परीक्षा में 432 अंक प्राप्त कर श्रेयल ने प्रथम, 392 अंक प्राप्त कर उज्ज्वल कुमार ने दूसरा और 384 अंक प्राप्त कर दीवलीन कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रांची परीक्षा केंद्र से फाइनल के दोनों ग्रुप में शामिल 161 परीक्षार्थियों में से 28 परीक्षार्थी ने दोनों ग्रुप में 13 परीक्षार्थी प्रथम ग्रुप और 28 परीक्षार्थी दूसरे ग्रुप में सफलता प्राप्त किये हैं। फाइनल की प्रथम ग्रुप में शामिल 149 में से 45 और दूसरे ग्रुप में 79 में से 33 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।

रांची परीक्षा केंद्र से इंटरमीडिएट परीक्षा में 439 अंक प्राप्त कर दिव्यांशा जैन ने प्रथम, 394 अंक प्राप्त कर संतोष कुमार ने दूसरा और 363 अंकों के साथ आर्यन कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रांची परीक्षाकेंद्र से इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप में शामिल 195 परीक्षार्थियों में से 29 परीक्षार्थी ने दोनों ग्रुप और  37 परीक्षार्थी ने प्रथम ग्रुप में सफलता पाई। इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम ग्रुप में शामिल 290 में से 48 और दूसरे ग्रुप में 54 में से 5 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त किया।

इंस्टीट्यूट की रांची शाखा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शाखा भवन में सम्मानित किया। इस अवसर पर रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला, सचिव सीए हरेन्दर भारती, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने उन्हें सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT