सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन और रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत 6 जुलाई को हुई। कार्यक्रम का विषय ‘जनजातीय भाषाओं में डिजिटल शिक्षण सामग्री डिजाइन करने के लिए व्यवसायिक विकास’ है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे और सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य उपस्थित थे।

प्रोफेसर सहस्रबुद्धे ने कहा कि जनजातीय भाषाओं में डिजिटल लर्निंग मटेरियल तैयार करके ज्ञान एवं अनुभव को व्यापक मंच दिया जा सकता है। विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने में यह एक सार्थक पहल होगा।

मौके पर ‘डिजिटल विषय सामग्री विकास’ विषय पर दो सत्र का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोरंजन कुमार जमुवार एवं झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से डॉ मनोहर कुमार दास उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय से आए फैकल्टी मेंबर्स को डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर डॉ रश्मि, डॉ अदिति प्रसाद, डॉ शुभ्रा ठाकुर, डॉ अनीता मिश्रा, कुमार विशाल, रुथ कुमकुल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT