एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पौधे, बचाने का संकल्‍प भी लिया

झारखंड
Spread the love

  • वन महोत्सव का उद्देश्य पौधे लगाना और बचाने के महत्व को फैलाना है : डॉ सुनीता यादव

रांची। रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मानविकी संकाय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण सह पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम 6 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमुद कला मेहता ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता यादव ने इसकी अध्यक्षता की।

इस अवसर पर डॉ सुनीता यादव ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य हमारे द्वारा वनों को उगाने और बचाने के महत्व को फैलाना है। आज वनों की अंधाधुंध कटाई के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुकता पैदा करना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी से पर्यावरण के गंभीर संकट को देखते हुए अधिक से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि वन है तो जल है। जल है तो जीवन है। इस अवसर पर हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ हीरानंदन प्रसाद, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ नियति कल्प ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनांदोलन का रूप ले लिया है। धरती भी हमारी मां के समान ख्याल रखती है। धरती मां हमारे जीवन का आधार है। इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम धरती मां का भी ख्याल रखें।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग के प्राध्यापकों के साथ छात्र छात्राओं ने 25 पौधे लगाये। सभी ने इसे बचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमुद कला मेहता ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT