रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रांची समर्पण शाखा पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम चला रही है। यह 15 जुलाई से शुरू हुआ और 23 जुलाई तक चलेगा।
नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के सम्मान में 22 जुलाई को किया गया। शिविर में श्याम मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की जांच की गई। इसमें 25 लोग लाभांवित हुए।
संयोजिका कविता सोमानी, आशा सर्राफ, कोमल झुनझुनवाला की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया, कविता जालान, पायल जैन, हेमा, रितु पोद्दार उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT