आईसीएआई की मासिक पत्रिका ‘ज्ञप्ति’ के जुलाई अंक का विमोचन

झारखंड
Spread the love

  • रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने किया लोकार्पण

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा की मासिक पत्रिका ‘ज्ञप्ति’ के जुलाई-2024 अंक का विमोचन रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने 12 जुलाई को किया। इस अवसर पर रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कहा कि रांची शाखा का प्रयास है कि इस पत्रिका में प्रोफेशन से जुड़ी और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी जाए।

रांची शाखा की न्यूज़ लेटर कमेटी के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि हर माह इस पत्रिका प्रकाशित होती है। इसमें दी गई जानकारी रांची शाखा की न्यूज़ लेटर कमेटी के सदस्य सीए अंकित राजगरिया, सीए स्नेहा नारसरिया और सीए सृष्टि शाह तैयार करते हैं। इसके अध्ययन से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को अपने प्रोफेशन से जुड़े विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इसमें पिछले महीने हुए प्रोग्राम का फोटोग्राफ्स सहित विस्तृत विवरण और आने वाले महीने के मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाती है।

श्री केडिया ने बताया कि इस मासिक पत्रिका का उद्देश्य सीए प्रोफेशनलों को सीए प्रोफेशन और देश से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है। यह मासिक पत्रिका रांची और आसपास के लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को हर महीने भेजी जाती है। पूरे देश के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को इंस्टीट्यूट की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से भी इ-पत्रिका के रूप में भेजा जाता है।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती, पूर्व अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ और सीए स्नेहा नारसरिया भी उपस्थित थे। उन्होंने डीआईजी अनूप बिरथरे का आभार जताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT