रांची विश्वविद्यालय ने वोकेशनल शिक्षकों का बढ़ाया मानदेय, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

  • वोकेशनल टीचर एसोसिएशन ने व्यक्त किया आभार

रांची। रांची विश्वविद्यालय ने वोकेशनल शिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया। वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के पदधारियों ने कहा कि लंबे समय से वोकेशनल शिक्षकों को कम मानदेय के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों की इस परेशानी को समझते हुए मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया। मानदेय में बढ़ोतरी का एसोसिएशन ने स्वागत किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अटल पाण्डेय ने कहा कि यह निर्णय हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य है। लंबे समय से हम मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। इससे शिक्षकों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी। वे अपने परिवारों का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

डॉ अटल पाण्डेय

एसोसिएशन ने प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों से भी आग्रह किया है कि वे अपने वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में सुधार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी सभी शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की व्यवस्था अविलंब होनी चाहिए। शिक्षकों का सम्मान और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

शिक्षकों का कहना है कि मानदेय में वृद्धि से ना केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। जब शिक्षक आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर पूरी तरह से अपने शिक्षण कार्य में समर्पित होंगे, तब छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।

ये है आदेश

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT