रांची। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। औचक निरीक्षण के क्रम अनुशासनहीनता पाये जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया।
बुटी मोड़ में लगातार अवैध रूप से बस पार्किंग के विरुद्ध एसएसपी को शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर 13 जुलाई, 2024 को एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि बसें बुटी मोड़ से थोड़ा आगे अवैध पार्किंग कर पैसेंजर बैठा रहे थे। वहीं पर यातायात जवान मौजूद थे।
इस लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने स0अ0नि0 निकोलस सुरीन, आरक्षी 1718 गजेन्द्र तिवारी, आरक्षी 1188 जितेन्द्र कुमार, आरक्षी 1895 श्रीनाथ यादव, आरक्षी 3094 गौरव कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।
गश्ती में लापरवाही के लिए रातु थाना के आरक्षी निरीक्षक बामशंकर यादव एवं सहायक आरक्षी निरीक्षक संजय कुमार को भी निलंबित कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT