रांची समर्पण शाखा ने जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस पर रांची समर्पण शाखा पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम कर रहा है। कार्यक्रम के तीसरे दिन एक जरूरतमंद महिला की सिलाई मशीन दी गई।

शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। इस क्रम में एक ज़रूरतमद महिला को सिलाई मशीन दी गई, ताकि वह स्वरोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी भवन में किया गया।

मीडिया प्रभारी सरित बथवाल ने बताया कि शाखा नियमित रूप से जनसेवा के कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम संयोजिका कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, चन्द्रकला की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, संयोजिका कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, पूजा जैन, कविता जालान, पायल जैन, चंद्रकला, पूजा लहरिया उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT