रामगढ़ एसपी का तबादला, टाउन थाना प्रभारी निलंबित, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। गृह विभाग ने रामगढ़ एसपी का तबादला कर दिया है। डीजीपी ने रामगढ़ टाउन थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इसका आदेश 21 जुलाई को जारी कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार को स्‍थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस मुख्‍यालय, रांची में योगदान करने का निर्देश दिया जाता है।

डीजीपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 जुलाई, 2024 को स.अ.नि. राहुल कुमार सिंह (यातायात रामगढ़) की अस्वभाविक रूप से मृत्यु हो गई है। आरोप लग रहे हैं कि उक्त स.अ.नि. की रामगढ़ टाउन थाना में पदस्थापन के दौरान प्रभारी रामगढ़ टाउन थाना पु.नि. अजय कुमार साहु द्वारा लगातार किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा था।

इसके आलोक में पु.नि. अजय कुमार साहु (प्रभारी रामगढ़ टाउन थाना) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। आदेशित किया जाता है कि इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 1 सप्ताह के अंदर समर्पित करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT