Jharkhand Weather News

देशभर में जुलाई, 2024 के दौरान बारिश और तापमान का आया पूर्वानुमान

मौसम देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्‍यों में भारी बारिश हो रही है। इससे वहां का जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई, 2024 के दौरान बारिश और तापमान को लेकर जानकारी दी है।

विभाग के अनुसार जुलाई, 2024 के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक (106%) रहने की संभावना है। जुलाई के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्‍मीद है। केवल पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व प्रायद्वीप भारत को छोड़कर ये स्थिति रहेगी।

विभाग के मुताबिक जुलाई 2024, के दौरान देश के कई हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। केवल उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत के आस-पास के क्षेत्रों और दक्षिण पूर्वी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों को छोड़कर सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिम तट को छोडकर दक्षिण प्रायद्वीप भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट के साथ-साथ के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ तटस्थ स्थितियां देखी जा रही हैं। भूमध्यरेखीय पश्चिमी और मध्य प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान औसत से अधिक है। पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में औसत से नीचे हैं। नवीनतम मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली से संकेत मिला है कि मानसून ऋतु के दूसरे भाग के दौरान ला नीना की स्थिति विकसित होने की संभावना है।

वर्तमान में हिंद महासागर पर तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव/डिपोल स्थितियां प्रचलित हैं। नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ आईओडी स्थितियां जारी रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT