दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता पुरस्‍कृत

खेल झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा! जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत मुखदेव उच्च विद्यालय, करमडीह के मैदान में झारखंड विकास पार्टी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे मुख्य अतिथि थे। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। दौड़ में सैकड़ों लड़के व लड़कियों ने भाग लिया।

मुख्‍य अतिथि ने प्रतियोगिता में प्रथम विजेता मृगनाल मंजुल भान कुमार को 1100 रुपए से पुरस्कृत किया। द्वितीय विजेता आकाश कुमार को 700 रुपए और तृतीय पुरस्कार सुकेश कुमार को 500 रुपये से पुरस्कृत किया। लड़कियों में पिंकी कुमारी प्रथम, संध्या कुमारी द्वितीय व तारा कुमारी तृतीय स्थान पर वर्षा कुमारी रहीं।

इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि जिस प्रकार खेल में एकजुटता होती है, उसी प्रकार समाज में भी एकजुटता की जरूरत है। व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। युवा को कोई दिक्कत हो तो मुझसे संपर्क करें।

मौके पर जयप्रकाश सोनी, अनूप राम, गाजी खान, बजरंगी राम, विजय राम, राजेश पांडेय, दीपक पांडेय, सुनील चंद्रवंशी, चंदन ठाकुर, नंदन शर्मा, लड्डू कुमार, गौतम कुमार अरबाज खान, समीर खान, एश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT