रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई को किया गया। इसमें कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रश्न का स्तर करंट अफेयर्स से था, जो पांच भागों में विभाजित था। इस
कम्पटिशन का आयोजन चार दल (मैत्री हाउस, ज्ञान हाउस, शांति हाउस एवं आनंद हाउस) के बीच किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आनंद हाउस ने प्रथम स्थान, मैत्री हाउस ने द्वितीय एवं ज्ञान हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनित मुंजल ने कहा कि बच्चों में इस तरह की ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9वी की स्नेहा रानी एवं अक्षिता प्रसाद ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8