रांची। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल, बूढ़ीबागी के छात्रों ने राज्य संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के उपप्रधान अध्यापक रतन नाग ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। स्थल पर जाकर प्रत्यक्ष जानकारी विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होती है।
छात्रों ने आदिमानव की पारंपरिक अवस्था से उनका क्रमिक विकास, पाषाण युग सभ्यता से लेकर ताउम्र तक, भारत में पाई जाने वाली विभिन्न जनजातीय सभ्यता एवं संस्कृति जाना। छात्रों को कर्मकांड से संबंधित रीति रिवाज, विभिन्न कलाकृतियां, मनोरंजन के लिए संगीत एवं नृत्य के उपयोगी वाद यंत्र व वेशभूषा को देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
विद्यालय की शिक्षिका हजीना खातून ने छात्रों को बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से हम कैसे शोध कार्य कर सकते हैं। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक फैयाज खान, नुरुल्लाह अंसारी, शफीक अंसारी एवं शिक्षिका फरहा नाज, तबस्सुम खातून, जीनत कौसर, पूर्णिमा कुमारी इस शैक्षणिक भ्रमण में मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT