रांची। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल काउंसिल के सदस्यों ने रविवार को अनाथ बच्चों को भोजन कराया। डोरंडा के निवारणपुर स्थित आदिम जाति सेवा मंडल ‘राजेन्द्र आश्रम’ में संस्था के सदस्यों ने कार्यक्रम की शुरुआत साईं बाबा की आरती से की। मुख्य अथिति गुरु कुमार आनंद रंजन ने साईं आरती की।
मीडिया प्रभारी नमन भारतीय ने बताया कि मौके पर आरव सिंह का प्रथम जन्मदिन मनाया गया। अनाथ बच्चों को भोजन खिलाया गया। बच्चों के बीच कपड़े का वितरण भी किया गया। अनाथ बच्चों के साथ समय बिताकर संस्थान के सदस्यों को खुशी हुई।
इस मौके पर मुख्य अथिति गुरु कुमार आनन्द रंजन, संस्था के डायरेक्टर सिद्धार्थ, अर्णव, अर्पण, अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, मनीष सिंह, मुक्ति पाठक, पवन वर्मा, रविश रोशन, मंगल सिंह, विशाल, नमन भारतीय, अलोक सिन्हा भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8