
रांची। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मॉनसून सत्र 2 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल छह कार्यदिवस होंगे। 29 जुलाई को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 30 जुलाई को चर्चा की जाएगी। बता दें कि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मॉनसून सत्र को लेकर मंजूरी दे दी है।
27-28 जुलाई को नहीं चलेगा मॉनसून सत्र
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार (26 जुलाई) से शुरू होगा। 27 जुलाई और 28 जुलाई को मॉनसून सत्र नहीं चलेगा। शनिवार और रविवार के कारण दोनों दिन अवकाश है।
दो दिनी अवकाश के बाद 29 जुलाई को झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र फिर चलेगा। इस दिन प्रश्न काल होगा। हेमंत सरकार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी।
झारखंड विधानसभा में 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। 31 जुलाई को प्रश्न काल और राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। इस तरह 2 अगस्त तक मॉनसून सत्र चलेगा।