मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, बच्‍चों को होगी सहूलियत

झारखंड
Spread the love

विक्की कुमार

गुमला। चैनपुर के पिपल चौक स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र चैनपुर मध्य का उद्घाटन जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने शनिवार को किया। जिप सदस्य ने सेविका व सहायिका को ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि काम वैसा करें, जिसमें शिकायत की कोई गुंजाइश नहीं हो। बच्चों को सरकारी सुविधाओं से लाभांवित करें। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इन्हें संवारने में कोताही नहीं करें।

चैनपुर मुखिया शोभा देवी ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने और उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है। सेविका के हाथ में ही बच्चों का भविष्य है। उन्‍हें संवारना सेविका का कर्तव्य है।

बताते चलें कि आंगनबाड़ी केंद्र चैनपुर मध्य के निर्माण में जमीन विवाद को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जिप सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सभी लोगों को काफी समझा बुझाकर विवाद को सुलझाया गया था। इसके बाद निर्माण हुआ।

मौके पर मुखिया शोभा देवी, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती कावेरी गुप्ता, श्रीमती स्वस्ति देवी, रश्मि मिंज, सेविका इमरेंसिया लकड़ा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT