- पदयात्रा कर महिलाओं को किया जागरूक
धनबाद। नारी न्याय महासम्मेलन को लेकर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में 5 जुलाई, 2024 को बैठक हुई। इसमें धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूनम देवी सहित सभी प्रखंड, नगर एवं जिला के पदधारी उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किये। इसके बाद भूली, झारखंड मोड़, कुंवर सिंह चौक, सी ब्लॉक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी का ‘हाथो से हाथ मिला आओ सखी हम साथ-साथ चलें’ पदयात्रा कर महिलाओं को जागरूक किया।
जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और स्वाबलंबन को लेकर महिला कांग्रेस ‘हाथो से हाथ मिला आओ सखी हम साथ साथ चलें’ कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देश पर किया गया। इसके तहत भूली में बैठक के बाद पदयात्रा निकाली गई। आज महिलाओं को सभी क्षेत्र में खासकर सामाजिक और राजनीतिक में मुख्य भूमिका के तौर पर आने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। आधी आबादी को उसका हक और अधिकार मिले, आधी आबादी के जीवन स्तर में सुधार हो, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी बढ़े इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा।
धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि नारी के सम्मान और सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस सभी महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। महिलाओं के हक और अधिकार एवं उनके उत्थान को लेकर महिला कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। धनबाद में जल्द ही नारी न्याय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी महत्वपूर्ण निभाने का काम करेगी।
पदयात्रा कार्यक्रम में जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जायसवाल, नंदनी देवी, बिंदु देवी, नूतन विश्वकर्मा, रिंकू कुमारी, अजमेरी खातून, देवती देवी, सुनीता निषाद, रजनी देवी, सुमित्रा देवी, मंजू देवी, रिंकू देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT