
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसदों पर शिकंजा कस दिया है। उन्होंने नियम में बदलाव कर दिया है। इसके कारण अब सांसद शपथ ग्रहण के दौरान कोई नारा नहीं लगा सकेंगे।
जानकारी हो कि इस बार नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ लेने के बाद कई तरह के नारे लगाए थे। असदुद्दीन ओवेसी ने ‘जय फिलीस्तीन’ का नारा लगाया था। इस पर बड़ा विवाद हुआ था।
इसके बाद कई सांसदों ने ‘जय हिन्दू राष्ट्र, जय संविधान’ सहित कई अन्य तरह के नारे लगाए थे। इन नारों पर भी जमकर बवाल हुआ था। कुछ सांसदों ने जय संविधान का नारा लगाने से रोकने पर आपत्ति जताई थी।
इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम को बदल दिया। नए नियम के अनुसार शपथ लेने के बाद अब सांसद कोई नारा नहीं लगा सकेंगे। वे सिर्फ शपथ ग्रहण के दौरान मिले प्रारूप की पढ़ेंगे।
श्री बिड़ला ने सदन के कामकाज से संबंधित कुछ मामलों को विनियमित करने के लिए ‘अध्यक्ष द्वारा निर्देशों’ के ‘निर्देश 1’ में एक नया खंड जोड़ा। यह अब तक नियमों का हिस्सा नहीं था। नए नियम के अनुसार शपथ लेने के बाद सांसद कोई अतिरिक्त शब्द नहीं कहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT