वादों के निस्तारण में लोक अदालत सबसे सुलभ माध्यम : प्रवीण कुमार

झारखंड
Spread the love

  • बेड़ो प्रखंड के सेरो गांव में डालसा का कार्यक्रम

रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में बेड़ो प्रखंड के सेरो गांव में डोर-टू-डोर जाकर जागरुकता कार्यक्रम 3 जुलाई को किया गया। लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं झालसा और नालसा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी सतीश कुमार, सधनी देवी, साहिष्ता प्रवीण, रीना लिंडा, नीतू देवी एवं राजा उपस्थित थे।

एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बाल विवाह और बाल श्रम पर फोकस किया। बाल श्रम और बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। कहा कि बाल विवाह अपराध है। समय से पहले बच्चों की शादी नहीं करे। नशा उन्मूलन पर उन्होंने कहा कि नशा से घर और परिवार बर्बाद हो जाते है। युवा नशे की चपेट में नहीं आएं।

शिक्षा के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा देने में कोताही नहीं बरते। बच्चों को स्कूल भेजे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं और वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, लेबर कार्ड एवं लोक अदालत के बारे में बताया।

पीएलवी सतीश कुमार एवं सधनी देवी ने लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। नालसा एवं झालसा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। रीना लिंडा ने उपस्थित लोगों को पीड़ित मुआवजा और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया।

आगामी 13 जुलाई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी। लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को सुलझाने का लक्ष्य रखा गया हैं। वादकारी अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्मय से उक्त तिथि को करा सकते है।

एलएडीसीएस चीफ ने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारी अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं विवाह से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।

अंत में पीएलवी के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT