लायंस ग्लोबल ने जूट और कपड़े के थैले का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने शहरवासियों के बीच जूट के थैलों का वितरण 3 जुलाई को किया। क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने लोगों से प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। कहा कि प्लास्टिक की थैलियां किराने की खरीदारी में सुविधा के तौर पर देखी जा सकती हैं, लेकिन ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।

क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक से तात्कालिक जीवन आसान होता है, लेकिन दीर्घकालिक तौर पर यह धरती पर जीवों के अस्तित्व के लिए खतरा का कारण बन चुका है। प्लास्टिक हमारे और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

श्री अग्रवाल ने शहरवासियों से प्लास्टिक की जगह जूट या पेपर बैग का उपयोग करने की अपील की। क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अल्तस आलम समेत अन्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT