लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने कॉलेज परिसर में लगाए पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने नगड़ी स्थित श्रीराम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के परिसर में फलदार और छायेदार पौधे लगाये गये। पौधरोपण करते हुए क्लब के निवर्तमान चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल ने कहा कि बेहतरीन जीवनयापन के लिए हमें पौधों का संरक्षण करना भी बेहद जरूरी है। विकास होना चाहिए, लेकिन विनाश की शर्तों पर नहीं।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि आदर्श नागरिक होने के नाते हमारा पहला कर्तव्य है कि हम पर्यावरण के महत्व को समझें। उन्हें दूषित और नष्ट होने से बचाएं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारा क्लब गांव और शहर में फलदार एवं छायेदार पौधे लगाएगा। आम लोगों को भी इस अभियान से जोड़कर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने की अपील करेगा, ताकि पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।

कार्यक्रम की संयोजिका मोनिका गोयनका ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।

श्रीराम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के डायरेक्टर विकास सिन्हा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। मौके पर क्लब के सचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका, पीआरओ अल्तमश आलम, पीयूष कुमार और सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT