लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने डॉक्टर्स और सीए का किया अभिनंदन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के पदधारियों ने रिम्स के प्रख्यात कॉर्डियोलॉजी डॉ प्रशांत कुमार एवं डर्मीटोलॉजि‍स्‍ट डॉ नेहा रानी से मिलकर डॉक्टर्स डे की बधाई दी। साथ ही आईसीएआई की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला और सीए रिंकू खेमका सरावगी से मिलकर भी उन्हें सीए डे की बधाई दी। समाज में उनके योगदान के प्रति आभार जताया।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने मरीजों की सेवा के लिए सेवा भाव से समर्पित डॉक्टर्स के योगदान के प्रति आभार जताया। कहा कि आप मरीजों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं। सेवा, समर्पण के प्रति आपका योगदान अतुलनीय है।

चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि सीए डे और डॉक्टर्स डे का एक ही दिन होना अपने आप में एक सुखद संयोग है। दोनों वर्गों का समाज में अहम योगदान है। डॉक्टर्स का काम चुनौतीपूर्ण होता है। सीए हमें वित्तिय प्रबंध सलाह देकर हमारे उद्यम व्यवसाय के विकास में मदद करते हैं।

क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने कोविड महामारी के समय डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान के प्रति आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया। जीएसटी के प्रभावी होने के बाद तकनीकी युग में सीए की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने सीए समुदाय के प्रति भी आभार जताया। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अल्तमस आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT