स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में कांके निवासी निशांत सिंह को मिला गोल्ड

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्‍वावधान में 14वां स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2024 में रांची के कांके निवासी निशांत सिंह को गोल्ड मेडल मिला। निशांत सिंह ने 50 मीटर प्रोन इंडिविजुअल में गोल्ड मेडल जीता।

निशांत सिंह प्रसिद्ध समाजसेवी पंकज सिंह के पुत्र हैं। गोल्ड मेडल मिलने की सूचना आते ही श्री सिंह के आवास पर बधाईयां देनेवालों का तांता लग गया। निशानेबाज निशांत सिंह के नाम कोई राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिताब है।

निशांत को गोल्ड मेडल मिलने पर डॉ. शंभू प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, मदन कुमार महतो, बबलू मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने इन्हें बधाई दी है। उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

चैंपियनशिप 7 से 10 जुलाई तक देवघर में चला। इसमें सभी जिलों के लगभग 800 प्रतिभागी शामिल हुऐ थे। सभी प्रतियोगियों ने निशाना साधा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT