झारखंड के अनूप कुमार ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दिलाया रजत

खेल झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाईटी का है कैडेट

रांची। झारखंड के अनूप कुमार ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को रजत दिलाया। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले झारखंड के पहले पहलवान बन गए हैं। अनूप कुमार झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाईटी (जे०एस०एस०पी०एस) के कैडेट हैं।

अनूप कुमार ने यू-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। थाईलैंड के श्रीराचा में 16 से 18 जुलाई, 2024 तक एशियन कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अनूप ने यह उपलब्धि हासिल की।

अनूप कुमार ने पहले चरण में ईरान के पहलवान को 4-0 से पराजित किया। दूसरे चरण में उज़्बेकिस्तान के पहलवान को 6-4 के स्कोर से पराजित किया। सेमी फाइनल में किर्गिस्तान के पहलवान को 3-1 के स्कोर पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में पुनः उज्बेकिस्तान के पहलवान से कुश्ती हुई। इसमें अनूप ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि वे उज्बेकिस्तान के पहलवान को मात नहीं दे सके। उनको हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में अनूप 38 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रहकर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया था। अनूप रांची के रहने वाले हैं। जे०एस०एस०पी०एस के कुश्ती प्रशिक्षु हैं।

अनूप कुमार के पदक जीतने पर, सीसीएल प्रबंधन, जे०एस०एस०पी०एस के सीईओ जी.के. राठौर एवं खेल अकादमी के सभी अधिकारी, प्रशिक्षक एवं सपोर्टिंग स्टाफ ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जे०एस०एस०पी०एस के कुश्ती प्रशिक्षक बबलू कुमार, राजीव रंजन (भीम), मधु तुर्की ने भी बधाई दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT