Jharkhand Weather : 23 जुलाई से होगी भारी बारिश, चेक करें अपना जिला

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई। राज्‍य में 23 जुलाई से लगातार भारी बारिश होगी। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 21 जुलाई, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

22 से सभी जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर 22 से 24 जुलाई तक मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

25 को कई जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 25 जुलाई को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों होगी भारी बारिश

  • राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 23 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।
  • मध्‍य और निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में 24 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्वी भागों में 25 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT