Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : झारखंड के ऊपर है साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन, कल से दिखेगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के ऊपर एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन है। इसका असर कल से दिखेगा। आने वाले तीन दिनों दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 30 जुलाई, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

कल से सभी जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 31 जुलाई से 2 अगस्‍त तक राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

3 अगस्‍त से कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 2 और 3 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट जारी

केंद्र के अनुसार 31 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

31 जुलाई से भारी बारिश

  • राज्‍य के दक्षिणी, पश्चिम और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा जिले में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी, उत्‍तरी-मध्‍य और निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भागों में 1 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।
  • राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी-पूर्वी भागों में 2 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका आदि में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8