Jharkhand: लोहरदगा का घूसखोर आपदा प्रबंधन अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। लोहरदगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने घूसखोर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

रांची की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) टीम ने शुक्रवार को उसे घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। शहरी क्षेत्र के वरदान हॉस्पिटल से उसे गिरफ्तार किया गया है। मुआवजा दिलाने के एवज में उसने रिश्वत की मांग की थी। इसके साथ एक बिचौलिए को भी एसीबी ने दबोचा है।

एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गयी थी। उसके परिजनों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो बिचौलिए ने काम करा देने का उन्हें भरोसा दिया। इसके बाद उनसे मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गयी। पीड़ित परिवार से 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी गयी। शिकायत के बाद एसीबी ने घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

मुआवजा राशि देने के एवज में जब घूस की मांग की गयी, तो इन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने रांची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। एसीबी ने मामले की जांच की।

जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद जाल बिछाया गया। एसीबी की टीम ने 15 हजार घूस लेते आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वरदान हॉस्पिटल के संचालक के छोटे भाई को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया है।