आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। डॉक्टर्स डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सदर अस्पताल में इलाजरत पचास से अधिक मरीजों के बीच 1 जुलाई को फल का वितरण किया। मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रवीण कुमार, देशराज गोयल, पंकज साहू, धनराज साहू, निखिल बर्मन सहित आठ लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि डॉक्टर का पेशा सेवा करना है। समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। सेवा भाव से किए गए कार्य में संतुष्टि मिलती है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज के लिए एक संदेश है। देशराज गोयल ने 82वीं बार रक्तदान कर जिले में कीर्तिमान स्थापित किया है। मौके पर एसोशिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ चौधरी, डॉ सिस्टर आइलीन कुजूर, सचिव डॉ संजय प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने सम्बोधित किया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मिलकर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ एसएन चौधरी, डॉ सिस्टर आइलीन कुजूर, सचिव डॉ संजय प्रसाद, डॉ सनल शानू बरवार, डॉ रीता चौधरी, डॉ अंजना लकड़ा, डॉ रश्मि, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अरुण राम, ब्लड बैंक के कर्मी उमेश प्रसाद, सद्दाम अंसारी, विकेश कुमार, विकास कुमार इत्यादि का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT