ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए हुआ ‘इन-हाउस प्रशिक्षण’

झारखंड
Spread the love

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में शिक्षकों के लिए 5 घंटे का ‘इन-हाउस प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन संजय कुमार पाण्डेय ने ‘हिंदी पाठ्यक्रम-अ माध्यमिक कक्षा’ विषय पर सत्र प्रस्तुत किया। इसमें हिंदी पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की। इस सत्र के दौरान माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ाये जाने वाले तथ्यों – व्याकरण, कहानी, उपन्यास, कविता, संस्मरण, रेखाचित्र इत्यादि के पठन कौशल पर महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।

कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों जैसे – प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, शब्दों के उच्चारण, कहानी कथन इत्यादि के माध्यम से विषय को समझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से बताया कि हिंदी हमारी राज भाषा, राष्ट्र भाषा एवं मातृ भाषा है, इसकी जानकारी एवं समझ सभी विद्यार्थियों के लिए अतिआवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के सुझावों को साझा किया एवं प्रशिक्षण सत्र का आनंद उठाया।

इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने प्रशिक्षण को अतिआवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल की बुनियाद उनके शिक्षक होते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति में एक विशेष दक्षता का विकास करना होता है। युवा और ऊर्जावान छात्रों के लिए एक शिक्षक ही सूत्रधार और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के अनुभव और कुशलता के कारण ही यहाँ के बच्चे उत्कृष्ट बनने में सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए प्रमुख रचनाओं एवं उनके रचनाकारों की चर्चा भी की।

विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इस जानकारी का प्रयोग शिक्षकों से विद्यार्थियों के बीच करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हिंदी पाठ्यक्रम केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा चलाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण पाठ्यक्रम है। इसकी समझ विद्यार्थियों में विकसित करना है ताकि वे वास्तविक जीवन की स्थितियों को कहानी, कविताओं एवं अन्य विधाओं के माध्यम से जीवन में इसे प्रयोग में ला सकें।

कार्यक्रम की समाप्ति पर अंग्रेजी शिक्षक शशिभूषण सिंह ने धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एकेडमिक को-आर्डिनेटर रवि शेखर, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा, नर्सरी विंग प्राचार्या सोमा घोष उपस्थित थे।

मंच संचालन प्रसनजीत घोष ने किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘हिंदी पाठ्यक्रम-अ माध्यमिक कक्षा’ प्रशिक्षण सत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8