केरल सरकार के फैसले से चर्चा में आई आईएएस के वासुकी, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

केरल। केरल की वामपंथी सरकार ने अजीबोगरीब फैसला लिया है। इसने पूरे देश को चौंका दिया है। सरकार ने आईएएस डॉ के वासुकी को राज्‍य में अलग विदेश सचिव नियुक्‍त कर दिया है। भाजपा ने इसे असंवैधानिक करार दिया है।

केरल सरकार ने डॉ के वासुकी को राज्य में ‘विदेश सचिव’ नियुक्त किया है। भारत सरकार से हटकर अपना अलग विदेश सचिव नियुक्त करने वाला केरल पहला राज्य बन गया है।

इस कदम पर भाजपा ने कहा कि वामपंथ के पास विदेशी मामलों में कोई जनादेश नहीं है। यह असंवैधानिक कदम एक खतरनाक मिसाल कायम करता है। क्या सीएम पिनाराई विजयन केरल को एक अलग राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं?

नियम के अनुसार विदेश सचिव की नियुक्ति सिर्फ़ केन्द्र सरकार कर सकती है, क्योंकि विदेशी मामलों का ज़िम्मा केन्द्र का होता है। केरल एक राज्य है, जैसे भारत में अन्य राज्य है। राज्‍य विदेश सचिव नहीं नियुक्‍त कर सकता है।

जानकारी हो कि डॉ वासुकी 2008 बैच की आईएएस अफसर है। उन्‍हें पहले मध्‍य प्रदेश कैडर मिला था। उनके 2011 बैच के केरल कैडर के एक आईएएस से शादी करने पर उन्‍हें केरल कैडर मिल गया। वह एमबीबीएस है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT