Horoscope Today : 30 जुलाई, 2024
मेष
अधिकतर समय घर परिवार, कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। ग्रह स्थिति लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही है। समय का भरपूर सदुपयोग करें।
वृष
रचनात्मक कार्यों और पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा। चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें। आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी।
मिथुन
धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी रुझान बना रहेगा। इससे खुद को मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क
किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज नहीं करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी।
सिंह
दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मंडली का सहयोग मिलेगा।
कन्या
कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। आत्मअवलोकन करने से मानसिक शांति अनुभव होगा। कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला
जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म और आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी।
वृश्चिक
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है।
धनु
समय साथ है। परिणाम भी सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल सकारात्मक हो जाएगा। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
मकर
परिवार संबंधी वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा। मन प्रफुल्लित होगा।
कुंभ
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी। लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। थकान हो सकती है। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन
ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को परिश्रम से हल करने की क्षमता रखेंगे। अविवाहित के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मनोरंजन के आसार बनेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8