Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 26 जुलाई, 2024

मेष

दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। सरकारी कार्यों में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभदायक रहेगी।

वृष

मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ों को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति के मामलों में उलझने रहेंगी। पुश्तैनी कार्य में खर्च भी हो सकता है। निवेश कर सकते है। किसी से बहस ना करें।

मिथुन

दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा, परन्तु किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। परिजनों की इच्छा पूर्ति‍ करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है।

कर्क

कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी। क्रोध में आकर कोई निर्णय नहीं ले, बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और सुधार आने लगेगा। परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह

नए कार्य आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गों की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

कन्या

स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे। परिस्थितियां भी साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी। आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे।

तुला

राहत का अनुभव करेंगे। कार्यों को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे, परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा। धन की आमद रुक रुककर होने से मन प्रसन्न रहेगा। उधार के व्यवहार नहीं करें। नौकरी पेशा व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे।

वृश्चिक

व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। विपरीत लिंग से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी। धन से अधिक संबंधों को प्राथमिकता दें।

धनु

दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर

किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। धन लाभ के लिए विभिन्न युक्तियां लगाएंगे। संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।

कुंभ

लेट-लतीफी के कारण महत्‍वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी आशंका है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यों को लेकर परेशानी में पड़ सकते है। फिर भी, धन लाभ के योग हैं। राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्याह्न के बाद अधिकांश कार्य परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भावना है।

मीन

दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा, जिसके कारण कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। रोजगार के योग है। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से अन्य पर निर्भर रहेंगे। किसी गलती के कारण हानि होने से बचें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8