Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 23 जुलाई, 2024

मेष

अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यों को करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यों में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक / कार्यालय क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

वृष

परिजनों का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें। गलतफहमियां परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से ज्‍यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को नहीं लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन

दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे। आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है। मध्याह्न तक स्थिति सुधरने लगेगी। अपना उत्तरदायित्व समझेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी।

कर्क

लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा। स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रों से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए दिन ख़ास रहेगा।

सिंह

धन को लेकर चिंता नहीं करें, बल्कि धन सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते-होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना बुद्धिजीवी का काम नहीं। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

कन्या

शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढ़ेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी नहीं करे, इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखें।

तुला

संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहना सही नहीं होता। आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात सलाह देना उचित नहीं। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी।

वृश्चिक

दोपहर के समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे, परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय और धन खर्च हो सकता है। सन्तानों की जिद से थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु

व्यापार अथवा नौकरी करने वाले परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है। उनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें।

मकर

विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे। ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनों से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है, परन्तु इनसे बचकर रहे। भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे।

कुंभ

दिन सामान्य रहेगा। गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें। कार्यो में लापरवाही भी अधिक नहीं करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें। व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ परिश्रम से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन

घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8