Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 21 जुलाई, 2024

मेष

अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नहीं दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी ना होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा।

वृष

काम बेमन से करने पड़ेंगे। व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधों में खटास रहेगी। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। कार्य स्थल पर महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग चाहकर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे।

मिथुन

थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है, परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे, उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारों की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क

कार्यों में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्याह्न तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। समय से पहले ही कार्यों को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी।

सिंह

व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या

अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी, परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी।

तुला

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक

कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींचतान कम होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से काम ना करें। व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु

कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है। व्यर्थ के टकराव होने की आशंका है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानों की प्रगति की सूचना मिलेगी।

मकर

भावनाओं में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगों के बहकावे में नहीं आये अन्यथा मानहानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है। धन लाभ के लिये विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ

सेहत लगभग सामान्य रहेगी। किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओं के कार्य से जुड़े लोगों को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है।

मीन

घरेलु मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। किसी के आगे समर्पण कर सकते है। इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यों में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8