Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 17 जुलाई, 2024

मेष

मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र पर व्यस्त रहने के आसार हैं। थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें।

वृष

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उन्हें इसका अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन

स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करें, क्योंकि इससे बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क

दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या

सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। इसका असर कर्मक्षेत्र, सम्मान व नाम पर पड़ सकता है।

तुला

भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग थोड़े नाराज हो सकते हैं। नशा से दूर रहें।

वृश्चिक

अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जिस समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहां से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु

परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान नयी जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। आप सूझ-बूझ से काम लें, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर

आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव सेहत खऱाब कर सकता है। जज्बात पर काबू रखें। प्रिय की याद सताएगी।

कुंभ

करियर से जुड़े फैसले खुद करें। इसका लाभ मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता एवं तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमना मन को खुशी देगा।

मीन

भाग्य पर निर्भर नहीं रहें। सेहत सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो मदद की गुहार करेंगे। दिन सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। समय का सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8